मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या का लगाया आरोप
घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा गांव में एक युवक का शव निर्माणाधीन मैरिज होम के पास मिला। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान अनीश पुत्र सलामत खां के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर उनमें चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।