सुनेल: कांग्रेस सेवा दल ने विधानसभा अध्यक्ष सादिक अली को किया नियुक्त, सुनेल में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस सेवा दल का विधानसभा अध्यक्ष सादिक अली को बनाया गया है।जिनका रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे सुनेल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। सादिक अली को सुनेल में आयोजित एक समारोह में नियुक्ति पत्र प्रदान कर माल्यार्पण किया गया।समारोह में कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ राठौड़ सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।