उदवंत नगर: उदवंतनगर में जनप्रतिनिधि भवन में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन हुआ
6 जून शुक्रवार 2 बजे पंचायत समिति सदस्यों का बैठक हुआ। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आनंती देवी ने किया। बैठक मे मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने अपने पंचायत से जुड़े जनहित के मुद्दों को सदन मे रखा। नवादबेन पंचायत समिति सदस्य रामाशंकर राय ने मनरेगा मे होने वाले कमीशन खोरी का मुद्दा उठाया। मौके पर बीडीओ, सीओ, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित कई थे।