Bihar news : पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज _गौनाहा के नंदपुर ढाला के पास 63362 मेमू ट्रेन के इंजन में आई खराबी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी। नरकटियागंज से गौनाहा जाने वाली 63362 नरकटियागंज-गौनाहा मेमू ट्रेन शुक्रवार सुबह नंदपुर ढाला के पास अचानक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण रुक गई। ट्रेन नरकटियागंज जंक्शन से निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे गौनाहा के लिए रवाना हुई थी। नंदपुर ढाला के समीप पहुंचते ही इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद ट्रेन को रोकना पड़ा। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। यात्रियों किशुन महतो, सुनैना देवी और विकास कुमार ने बताया कि ट्रेन अचानक रुक गई। नंदपुर ढाला के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण पहले यात्रियों को लगा कि किसी कारण से ट्रेन को रोका गया है। काफी देर तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ी तो इंजन में खराबी की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज एंड वैगन, मुख्य लोको निरीक्षक संतोष कुमार और एसएस मोहम्मद कलीम सहित अन्य रेलकर्मियों ने इंजन की जांच शुरू की। चालक रंजय कुमार समेत लोको पायलट और गार्ड भी तकनीकी समस्या को दूर करने में जुटे रहे। खबर भेजे जाने तक ट्रेन की तकनीकी खराबी नही बन पाया है जिससे अभी ट्रेन वही खडी है।#Narkatiaganj #Gaunaha #MEMUTrain #TrainBreakdown #RailwayNews #IndianRailways #WestChamparan #BiharNews #BreakingNews #TrainDelay #EngineFailure #RailUpdate #RailPassengers #RailwaySafety #Nandpur #LatestNews #HindiNews #Bettiah #TransportNews #ViralNews