कोरांव: कोहड़ार मंडल के पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान में विधायक ने कहा, प्रशिक्षित कार्यकर्ता देश के विकास में सहायक होते हैं
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन गुरुवार को कोरांव विधानसभा के कोहड़ार मंडल स्थित सत्यावती पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें कोरांव विधायक राजमणि कोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।