पंचशील एन्क्लेव में महिला से गहने छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Chhatarpur, South Delhi | Nov 24, 2026
दक्षिणी दिल्ली के पंचशील एन्क्लेव में 50 वर्षीय महिला को सफेद अर्टिगा कार में लिफ्ट देकर उसके गहने छीनने वाले दो आरोपियों को हौज खास पुलिस ने 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुद को डाकघर अधिकारी बताया और गहनों का लिफाफा बदलकर मोबाइल चार्जिंग केबल रख दी थी।