गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं
उपायुक्त रामनिवास यादव ने डीसी ऑफिस में शुक्रवार को 12 बजे से जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना।इस दौरान व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनका आवेदन प्राप्त किया।बाद में आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।