गिरिडीह: शहर के बरगंडा विश्वनाथ मंदिर स्थित सार्वजनिक काली मंडा से माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई
शहर के बरगंडा विश्वनाथ मंदिर स्थित सार्वजनिक काली मंडा से गुरुवार को 4 बजे माता के प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकाला गया।भक्तों के कांधे पर विराजित होकर मां विसर्जन के लिए निकली।जोरदार रूप से माता का जयकारा लगाया गया। वर्षों से यहां यह परंपरा कायम है।हर साल भारी संख्या में भक्त यहां जुटते हैं और माता की प्रतिमा को अपने कांधे पर उठा कर विसर्जन करते है।।