गिरिडीह: गांडेय प्रखंड के तीलबनी तालाब में डूबने से सलमंदरा गांव निवासी प्रदीप हसंदा की मौत, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
देवघर के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के सलमंदरा गांव निवासी प्रदीप हसंदा की मौत गांडेय प्रखंड के तीलबनी तालाब में डूबने से हो गई। शुक्रवार को 4 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। जानकारी के अनुसार, प्रदीप दो दिन पूर्व अपने ससुराल तीलबनी आया था। तालाब में शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया।