गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक साथ चार घरों में चोरी, चोरों ने 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर किया हाथ साफ
मुफस्सिल थाना इलाके के शीतलपुर और सिरसिया में एक साथ चार लोगों के घरों में चोरी की घटना हो गई है। शुक्रवार को 11 बजे पुलिस मामले की जांच करती दिखी।बताया गया कि चारों घरों को मिलाकर चोरों ने सोना - चांदी के जेवरात, नगदी समेत कुल 10 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है।