फिरोज़ाबाद: ठारपूठा में युवक ने गृह कलह के चलते किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी
थाना रामगढ क्षेत्र ठारपूठा निवासी अरविन्द ने पति पत्नी के आपसी गृह कलह में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई, उसके द्वारा अवगत कराने पर परिचित द्वारा उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। पीड़ित ने बताया पत्नी व कोई परिवार का सदस्य देखने तक न आया।