फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज, एसओजी, सर्विलांस टीम ने पुलिस मुठभेड़ में कठफोरी से नगला खंगर रोड पर दो शातिर बदमाश दबोचे
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना सिरसागंज, एसओजी, सर्विलांस टीम कठफोरी से नगला खंगर रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने के प्रयास पर भागे तो बाइक पलट गयी, इस बीच दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जबावी कार्यवाही में दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गये।