फिरोज़ाबाद: एसएसपी ने बीती देर रात चौकी नालबंद से की पुलिस बल संग पैदल गश्त, आमजनों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में चाक-चौबंद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना दक्षिण क्षेत्र के चौकी नालबन्द से बीती देर रात जैन मंदिर तक पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान उनके द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया व उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।