फिरोज़ाबाद: सुहाग नगर इलाके में एक कार बेकाबू होकर बाइक व खोका दुकान को टक्कर मारती हुई बिल्डिंग से टकराई, एक शख्स हुआ घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर इलाके में तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर बाइक और खोका दुकान में टक्कर मारती हुयी एक बिल्डिंग से टकरा गयी। हादसे में एक सवार घायल हुआ हैं। वही कार की टक्कर से खोका दुकानदार का काफ़ी नुकसान हुआ हैं। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया हैं।