राजपुर: राजपुर के दुल्फा गांव में तालाब सौंदर्यीकरण में अनियमितता, ग्रामीणों ने काम रुकवाया
Rajpur, Buxar | Jul 8, 2026 राजपुर प्रखंड के दुल्फा गांव में चल रहे तालाब सौंदर्यीकरण और घाट निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। घटिया सामग्री का आरोप लगाकर ग्रामीणों और युवा समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय के पास कामख्या मंदिर के निकट पोखरे में घाट निर्माण हो रहा है।