गढ़ीमलहरा थाना पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में आज 7 अप्रैल शाम 7:00 बजे जनसंवाद किया गया। थाना प्रभारी रीता सिंह में पुलिसबल के साथ ग्राम कलानी में लोगों से जनसंवाद करते हुए बताया कि अपवाहों पर ध्यान ना दें,कानून का पालन करें,साथ ही आपसी विवाद को शांति और संवाद के साथ निपटाए।