नरयावली विधायक प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में रविवार दोपहर 1 बजे रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भव्य और गरिमामय रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में विधायक लारिया ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी।