इटाढ़ी: इटाढ़ी पहुंचे सामान्य प्रेक्षक, प्रखंड के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से की बात
Itarhi, Buxar | Oct 24, 2025 राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन (IAS) इटाढ़ी पहुंचे। प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने मिडिल स्कूल अतरौना, प्राथमिक विद्यालय शाहीपुर , प्राथमिक विद्यालय सिकटौना, तथा मिडिल स्कूल भितिहरा पहुँचे। वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया।