इटाढ़ी: इटाढ़ी प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का सामान्य प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण
Itarhi, Buxar | Oct 21, 2025 राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक आईएएस के. विवेकानंदन ने इटाढ़ी प्रखंड के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होने उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरी, मध्य विद्यालय बैरी, प्राथमिक विद्यालय इटाढ़ी, आदर्श मध्य विद्यालय इटाढ़ी, उच्च विद्यालय इटाढ़ी, मध्य विद्यालय खतीबा का निरीक्षण किया। उन्होने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।