पटोरी: बोथ नाला पुल के पास बड़ी कार्रवाई, बियर व विदेशी शराब के साथ दो महिलाओं समेत चार तस्कर गिरफ्तार
पटोरी उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-122B स्थित बोथ नाला पुल के समीप टोल प्लाजा के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 24 लीटर बीयर और 21.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मौके से दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।