आज दिनांक 11 जून 2026 को डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार द्वारा शाहपुर प्रखंड अंतर्गत जवईनिया में चल रहे कटाव निरोधक बोल्डर पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य को तीव्र गति एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यस्थल पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि संभावित बाढ़ एवं कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा), बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंतागण, अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी शाहपुर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Arrah, Bhojpur | Jun 11, 2026