बुलंदशहर: कलेक्ट्रेट के गेट पर AAP जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, दिल्ली सीएम की रिहाई की करी मांग
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता काला आम मलका पार्क के गेट पर इकट्ठा हुए। जहां से धरना प्रदर्शन करते हुए वह कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल की रिहाई और जेल में उनके बिगड़ते स्वास्थ की उचित देखभाल को लेकर प्रदर्शन किया गया।