बुलंदशहर: गांव धमैड़ा में ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच व मोतिया बिन्द के फ्री ऑपरेशन हेतु लगाया गया कैंप
कैम्प का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल का कैम्प के संयोजक डा0 नासिर अली व मिली काउन्सील के जनरल सैकेट्री हारून किरमानी द्वारा बुके भेंट कर किया गया। जहां कैम्प में दिल्ली से आये हुए डाक्टरों द्वारा आंखों का चैकअप किया गया। कैम्प में 260 मरीजों ने अपना चैकअप कराया।