कर्वी: पहाड़ी में मामूली घरेलू विवाद पर दो भाइयों के बीच लाठी-डंडे चले, छोटे भाई की लाठी के वार से हुई मौत, मौके पर पुलिस
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के दूवारी गांव में रात करीब 10 बजे दो भाइयों के परिवारों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि बड़े भाई रामनारायण की लाठी लगने से छोटे भाई शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को सोमवार सुबह10 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।