लोहरदगा: लोहरदगा में स्कूल रूआर 2026 कार्यशाला आयोजित, ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने पर ज़ोर
लोहरदगा प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय ‘स्कूल रूआर 2026 - बैक टू स्कूल’ अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन प्रखंड सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार दोपहर करीब 1 बजे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ठाकुर गौरी शंकर शर्मा, बीईईओ राजीव रंजन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस