बस्ती में लॉन्च हुई किया की प्रीमियम 7-सीटर SUV सोरेंटो, पूर्व मंत्री Rajkishor Singh ने किया अनावरण
जिले में किया मोटर्स ने अपनी सबसे प्रीमियम और बहुप्रतीक्षित 7-सीटर SUV किया सोरेंटो को लॉन्च कर दिया है। बस्ती के प्लास्टिक काम्प्लेक्स स्थित किया शोरूम में आयोजित भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजकिशोर सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने फीता काटकर गाड़ी का अनावरण किया। इस मौके पर कंपनी के मैनेजर और बड़ी संख्या में ऑटो प्रेमी मौजूद रहे।