राजसमंद में युवक की मौत के बाद बेसहारा परिवार की दु:खद कहानी
राजसमंद जिले के लाखागुड़ा निवासी राजूसिंह रावत की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार के मुखिया के निधन के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन बेसहारा हो गए हैं। राजूसिंह रावत ही परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा थे, लेकिन उनके असमय निधन के बाद अब परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। घर में महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#Rajsamandnews #Devgarhnews #Todaynews #Jaivardhannews