लापुंग: गणेश चतुर्थी पर लापुंग भक्तिमय हुआ
Lapung, Ranchi | Sep 15, 2026 गणेश चतुर्थी पर लापुंग भक्तिमय गणेश चतुर्थी के अवसर पर लापुंग प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और गणपति बप्पा के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।