सात समंदर पार से छठ की आस्था ने खींचा जापानी महिला को बिहार, हजारों किलोमीटर दूर से पहुंचीं नवादा
नवादा। लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा अब सात समंदर पार भी अपनी छाप छोड़ रही है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं से प्रभावित जापान की एक महिला शिक्षक हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर छठ मनाने बिहार के नवादा पहुंचीं। सूर्य उपासना, छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा और पर्व की पवित्र परंपराओं ने उन्हें आकर्षित किया। विदेशी महिला की छठ में भागीदारी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। यह दृश्य साबित करता है कि भारतीय संस्कृति और छठ की महिमा अब सरहदों की सीमाएं लांघकर विश्वभर में आस्था और आकर्षण का केंद्र बन रही है। ऐसे ही रोचक और लोकल खबरों के लिए हमारे पेज को लाइक और सब्सक्राइब और शेयर करें।Facebook trending video #Facebook viral #Bihar news #Jamui district news #District Administration Jamui ####&
Barhat, Jamui | Nov 14, 2026