गभाना: गभाना क्षेत्र के एक होटल में युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दो लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गभाना क्षेत्र के एक होटल में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि करीब तीन माह पहले युवक ने युवती से मोबाइल पर बातचीत शुरू की और शादी का भरोसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।