सलूम्बर: हाथीपोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो गैंग की फायरिंग घटना में वांछित 2 कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पिस्टल और चाकू बरामद
02 अक्टूबर 2025 को राजदर्शन होटल के बाहर दो गैंगों की फायरिंग और तलवारबाजी मामले में हाथीपोल पुलिस ने कार्रवाई तेज की। पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब शोएब उर्फ पहलवान और मोहम्मद सोहेल उर्फ अन्ना को स्वरूप सागर क्षेत्र से हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी सुरक्षा व दबदबा बनाए रखने हेतु हथियार रखने की बात स्वीकार चुके हैं।