बरडीहा: बरडीहा थाना के बभनी गांव में महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
Bardiha, Garhwa | Aug 19, 2026 गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनी में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक 22 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ से संदेहास्पद स्थिति में झूलते हुए देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बभनी गांव निवासी चतर्गुण रजवार के पुत्र टप्पू रजवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई,