देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में घूम रहे बंदरों को पकड़ने के लिए नगर परिषद देवेंद्रनगर ने वन विभाग को लिखा पत्र
नगर में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए नगर परिषद देवेंद्रनगर ने वन विभाग को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद ने अपने पत्र में बताया है कि नगर के विभिन्न वार्डों, बाजार क्षेत्र, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।