बक्सर: संसद परिसर में पप्पू यादव के प्रदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री का तीखा हमला, बोले- लोकतंत्र के मंदिर की मर्यादा हुई आहत
Buxar, Buxar | Jul 31, 2026 संसद परिसर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु का वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन पर बक्सर के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे संसद की मर्यादा और देश की सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए कहा कि साधु-संतों और करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला ऐसा कृत्य किसी स्वीकार नहीं है।