सासनी: स्वास्थ्य केंद्र में दो पक्षों के बीच मारपीट, मरीजों व तीमारदारों में मची अफरा-तफरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sasni, Hathras | May 15, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी परिसर में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर लड़ाई का अखाड़ा बन गया। जानकारी के अनुसार ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा सवार एक महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था।