धमदाहा: सद्भावना अंतरजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में पूर्णिया ने मधेपुरा को हराया, विधायक शंकर सिंह ने विजेता टीम को दी ट्रॉफी
बी कोठी प्रखंड के ओरलाहा खेल मैदान पर सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हजारों दर्शकों की उपस्थिति में मधेपुरा एवं पूर्णिया के बीच खेला गया जहां टॉस जीतकर मधेपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 251 रन बनाते हुए पूर्णिया की टीम को 252 रनों का लक्ष्य दिया, जिससे पूर्णिया में 8 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।