कोरबा: सावन सोमवार की रात हथियार लहराकर उपद्रव, दो युवक गिरफ्तार, चार किशोर निरुद्ध, कनकी मार्ग में फैलाया था दहशत
Korba, Korba | Jul 22, 2025 उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सावन सोमवार की रात को श्रद्धालुओं में उस समय भय और हड़कंप मच गया जब कुछ युवक नहर रोड कनबेरी बाजार के पास डीजे साउंड सिस्टम पर अश्लील गानों में नाचते हुए हथियार लहराने लगे। प्रार्थी मेघनाथ यादव ने घटना की शिकायत करते हुए बताया कि विक्रम शर्मा और उसके साथी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौच करते हुए एक नकली पिस्टल और फरसा नुमा धारदार