कोरबा: कोरबा में रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग की तैयारी पूर्ण, विशेष वाटर प्रूफ लिफाफे की व्यवस्था, लगाई गई पीली डाक पेटी
Korba, Korba | Jul 22, 2025 भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में 9 अगस्त को धूम धाम से मनाया जायेगा. घर से दूर रहने वाले भाइयों तक उनकी बहन की राखी सही सलामत पहुँच सके इसकी तैयारी डाक विभाग ने भी पूरी कर ली है. विभाग की तरफ से विशेष लिफाफे मंगाए गए है, जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ है,करीब ढाई हजार की संख्या में विशेष लिफाफे मंगाए गए है.