कोरबा: कोरकोमा में सड़क हादसे में पुत्र खोने वाले परिवार को नहीं मिला न्याय, परिवार का आरोप- पुलिस केवल चक्कर कटवा रही है
Korba, Korba | Jul 22, 2025 कोरकोमा में एक वर्ष पहले हुए सड़क हादसे में आदिवासी परिवार को अपना बेटा खोना पड़ गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब तक इस मामले में परिवार को न्याय नहीं मिल सका है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी आसपास में ही मौजूद है लेकिन पुलिस उसे फरार दिखा रही है। मंगलवार की सुबह 11 बजे परिवार ने इस संबंध में एसपी को ज्ञापन सौंपा.