कोरबा: सिविल लाइन पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले तीन नाबालिगों को किया निरुद्ध
Korba, Korba | Jul 22, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित एक दुकान में ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार की दोपहर एक बजे तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। यह घटना 18 जुलाई की रात को हुई, जब अज्ञात चोरों ने एमपी नगर निवासी प्रांसू सिंह की दुकान, बजरंग ट्रेडर्स, को निशाना बनाया।