शामली: झिंझाना थाना पुलिस ने पशु चोरी में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से पशु बेचकर प्राप्त की गई नकदी बरामद
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 थाना झिंझाना पुलिस द्वारा पशु चोरी में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से चोरी किये गये पशु को बेचकर प्राप्त की गयी नकदी जब्त की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना झिंझाना पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इस अभियुक्त के अन्य साथी इसरार को 5 फरवरी 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।