शामली: काजीवाड़ा निवासी युवक को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शामली कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 मंगलवार को शामली कोतवाली प्रभारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में शामली के मोहल्ला काजीवाड़ा आजाद चौक निवासी शाहबाज नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।