शामली: थानाभवन पुलिस ने अलग अलग स्थानो से ट्यूबवैल/नलकूप से हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त किये गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 थानाभवन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानो से ट्यूबवैल/नलकूप में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से ट्यूबवैल/नलकूप से चोरी किया हुआ ताँबे का तार, केबिल, कटाउट व स्टार्टर की पत्तिया, समर्सेबिल का केबिल व अन्य सामान बरामद हुआ है ।