शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने सेवापुर निवासी 2 युवकों को चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 मंगलवार को शामली कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस ने चेकिंग के दौरान जनपद के गांव सेवापुर निवासी सागर व अनुज नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की हरियाणा नंबर की एक बाइक भी बरामद हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।