मालथोन: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान से गांजा जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार
Malthon, Sagar | Jul 21, 2026 सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालथौन पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाते हुए गांजा तस्करी करने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.602 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। किराना दुकान की आड़ में चल रहा था।