बड़वाह: ISRO की प्रदर्शनी देख बड़वाह के ज्योतिर्मय विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों में जागा अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उत्साह
बड़वाह दशहरा मैदान स्थित ज्योतिर्मय मूक बधिर विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों को मंगलवार मंडलेश्वर के सांदिपनि विद्यालय स्थित ISRO भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।