दातागंज: उसहैत क्षेत्र के ग्राम बीहट में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी
बुधवार को उसहैत थाना क्षेत्र के बिहट गांव मे घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति आशीष को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, उसके बाद आशीष ने घर में रखी कुल्हाड़ी से मोहिनी पर हमला कर दिया। घटना में उसकी मौत हो गई।