Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
sarkarinaukarinews98
No video available
19
बस्ती: पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ एलान|चार चरण में होगें मतदान|3 अप्रैल से नामांकन शुरू|#पंचायत_चुनाव_2021
Basti, Basti
| Mar 26, 2021
#पंचायत_चुनाव_2021
#politics
MORE NEWS
राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत, मनमोहन ‘काजू’ संग उमड़े समर्थक.. #HarishDwivedi #ManmohanSrivastava #Kaju #BJP #Basti #BastiNews #thenirmalupdates #BJPNews #HarishDwivediWelcome #BastiPolitics #AwasVikas #WelcomeHarishDwivedi
Basti, Basti | Sep 1, 2026
बस्ती: मूसलाधार बारिश में भी नहीं थमा जोश, तेजा जी ने खब्बू तिवारी संग किया हरीश द्विवेदी का जोरदार स्वागत.. #trendingpost #fallowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Sep 1, 2026
*अयोध्या हनुमानगढ़ी से चोरी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, दुबौलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *बस्ती, 01 सितम्बर 2026।* थाना दुबौलिया पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जनपद अयोध्या के हनुमानगढ़ी से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना दुबौलिया पुलिस टीम अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि अयोध्या से चोरी का ट्रैक्टर लेकर एक व्यक्ति रमवापुर की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने रमवापुर बाजार में पंकज सिंह के भट्ठे के बगल से जोगीयाबीर गाँव की ओर जाने वाली पिच रोड पर घेराबंदी की और आज दिनांक 01.09.2026 को समय करीब 11.25 बजे अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। *गिरफ्तार अभियुक्त -* पकड़े गए अभियुक्त का नाम मंगरू उर्फ मनीष यादव पुत्र शिव कुमार उर्फ सेतु यादव निवासी पिठिया लश्करी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष है। *बरामदगी * 1. एक अदद लाल रंग का महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर 2. एक अदद ट्राली 3. 1200 रुपये नकद (500-500 की दो नोट, 200 की एक नोट) वादी देवांश कुमार जायसवाल निवासी RTO ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) द्वारा दिनांक 30.08.2026 को हनुमानगढ़ी अयोध्या की पार्किंग से ट्रैक्टर मय ट्राली चोरी हो जाने की सूचना थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या में दी गई थी। जिसके संबंध में थाना श्रीरामजन्मभूमि पर मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया था। वादी द्वारा जनपद बस्ती के थानों पर भी सूचना दी गई थी, इसी क्रम में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त मंगरू उर्फ मनीष यादव ने पूछताछ में बताया कि "वह जनपद अयोध्या में कबाड़ उठाने का कार्य करता हूँ, उसी में सुनसान जगह पर कोई कीमती सामान दिखाई देने पर उसे चुरा लेता हूँ। यह ट्रैक्टर हनुमानगढ़ी अयोध्या की पार्किंग में खड़ा था, आस-पास कोई नहीं था, ट्रैक्टर को डायरेक्ट स्टार्ट कर लिया, लाकर छुपा देना चाहता था।" मोबाइल के ई-चालान ऐप पर चेक करने पर ट्रैक्टर पारूल जायसवाल पत्नी अंकित जायसवाल निवासी http://H.No-09, निकट RTO ऑफिस ट्रांसपोर्ट नगर, गद्दोपुर, फैजाबाद (अयोध्या) का होना पाया गया। ट्राली के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि "नियामतपुर पंचायत भवन के बगल में ट्राली छिपा कर रखा हूँ, चलकर आपको दिखा सकता हूँ।" उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नियामतपुर पंचायत भवन के बगल से ट्राली बरामद की। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -* जांच में अभियुक्त शातिर अपराधी निकला, उस पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं - 1. मु0अ0सं0-78/2022 धारा 8/21 NDPS एक्ट, थाना दुबौलिया, बस्ती। 2. मु0अ0सं0-117/2026 धारा 303(2) BNS, थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या। 3. मु0अ0स0-249/2025 धारा 306/317(2) BNS, थाना कोतवाली नगर, गोंडा। 4. मु0अ0सं0-376/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, गोंडा। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 317(2) BNS पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -* 1. थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी 2. उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय 3. हे0का0 चन्द्रकेश यादव, संदीप सिंह, हरिकेश चौहान, सचिन मिश्रा संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 1, 2026
नगर पालिका के सामने गूंजा स्वागत का जोश, हरीश द्विवेदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर मंगलवार को शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा के संयोजन में नगर पालिका कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के नगर पालिका पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच पूरा क्षेत्र भाजपामय नजर आया। इस अवसर पर अंकुर वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी ने लंबे समय तक बस्ती की जनता और संगठन के बीच सक्रिय रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी से बस्ती का गौरव बढ़ा है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय महामंत्री के प्रति उत्साह और सम्मान साफ दिखाई दिया।
Basti, Basti | Sep 1, 2026
रोडवेज चौराहे पर गूंजा भाजपा का जयघोष, हरीश द्विवेदी का हुआ ऐतिहासिक स्वागत संजय चौधरी के संयोजन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, पुष्पवर्षा व जोरदार नारों से किया अभिनंदन बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर रोडवेज चौराहे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी के संयोजन में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों की मौजूदगी से पूरा रोडवेज चौराहा भगवामय नजर आया। हरीश द्विवेदी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। समर्थकों में उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुंचना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस्ती की धरती के लाल को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने हरीश द्विवेदी के समर्थन में नारे लगाए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। रोडवेज चौराहे पर हुए इस भव्य स्वागत ने जनपद में भाजपा की मजबूत संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को भी प्रदर्शित किया।
Basti, Basti | Sep 1, 2026
मूड़घाट चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब, हरीश द्विवेदी के स्वागत में गूंजे जयघोष पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का ऐतिहासिक अभिनंदन बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर मंगलवार को नेशनल हाईवे स्थित मूड़घाट चौराहे के पास भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम चौधरी के संयोजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में पार्टी के झंडों और कार्यकर्ताओं के जोश से माहौल पूरी तरह भगवामय नजर आया। हरीश द्विवेदी के स्वागत के लिए कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ पहले से ही मूड़घाट चौराहे पर जुटने लगे थे। जैसे ही राष्ट्रीय महामंत्री का काफिला स्वागत स्थल पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के बीच पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में अपने नेता को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम चौधरी ने कहा कि हरीश द्विवेदी को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया जाना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस्ती की धरती पर राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत करने के लिए उमड़ा जनसैलाब कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। मूड़घाट चौराहे पर काफी देर तक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुआ यह स्वागत कार्यक्रम हरीश द्विवेदी के गृह जनपद आगमन के प्रमुख स्वागत कार्यक्रमों में शामिल रहा।
Basti, Basti | Sep 1, 2026
51 किलो की माला से हुआ हरीश द्विवेदी का भव्य अभिनंदन बेगम खैर इंटर कॉलेज के सामने आशीष शुक्ला के संयोजन में उमड़ा जनसैलाब, हाथी-घोड़े और ऊंट बने आकर्षण का केंद्र बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के जनपद आगमन पर मंगलवार को बेगम खैर इंटर कॉलेज गेट के सामने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शुक्ला के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन ने पहुंचकर राष्ट्रीय महामंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को यादगार बनाने के लिए जनपद में ही विशेष रूप से तैयार की गई 51 किलो वजन की विशाल माला पहनाकर हरीश द्विवेदी का अभिनंदन किया गया। विशाल माला पहनाए जाने का दृश्य देखते ही बना। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्वागत के लिए हाथी, घोड़े और ऊंट भी विशेष रूप से लगाए गए थे। इनकी मौजूदगी लोगों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। स्वागत स्थल पर उमड़े कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरे वातावरण में भाजपा के नारों की गूंज सुनाई देती रही। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शुक्ला ने कहा कि हरीश द्विवेदी को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बस्ती की धरती के लाल को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हरीश द्विवेदी की संगठनात्मक क्षमता, सहजता और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव ने उन्हें भाजपा में नई पहचान दिलाई है। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने से बस्ती के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बेगम खैर इंटर कॉलेज गेट पर आयोजित यह स्वागत समारोह देर तक चर्चा का विषय बना रहा। 51 किलो की विशाल माला, हाथी-घोड़े और ऊंट के साथ हुआ अभिनंदन हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम की भव्यता को खास बना गया।
Basti, Basti | Sep 1, 2026
ढोल-नगाड़ों और जयघोष से गूंजा बस्ती, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का सुरेंद्र त्रिपाठी ने किया जोरदार अभिनंदन.... बस्ती। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह रहा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सामने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा 310 बस्ती सदर के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का काफिला जैसे ही राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो वहां मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। पूरा शहर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। समर्थकों के उत्साह के बीच ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी ने स्वागत कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। समर्थकों ने हरीश द्विवेदी का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए।शुभकामनाएं दीं। विधानसभा 310 के भावी प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने स्वागत करते हुए कहा कि हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया जाना बस्ती और पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपने संगठनात्मक अनुभव के बल पर पार्टी में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। आज उनके बस्ती आगमन पर हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों का यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि कार्यकर्ताओं के बीच उनके प्रति कितना सम्मान और प्रेम है। हम सभी को पूरा विश्वास है कि हरीश द्विवेदी अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ निर्वहन करते हुए भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनका स्वागत हमारे लिए सम्मान और गौरव दोनों का अवसर है।”
Basti, Basti | Sep 1, 2026
कटरा काली मंदिर के पास उमड़ा जनसैलाब, हरीश द्विवेदी के स्वागत में दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ के संयोजन में हजारों महिलाओं और पुरुष कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय महामंत्री का भव्य अभिनंदन बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम गृह जनपद आगमन पर कटरा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। 310 बस्ती सदर विधानसभा के युवा भाजपा नेता एवं भावी प्रत्याशी मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ के संयोजन में हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुष कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रीय महामंत्री का फूल-मालाओं तथा जोरदार नारों के बीच भव्य स्वागत किया। स्वागत स्थल पर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे हरीश द्विवेदी का काफिला कटरा की ओर बढ़ा, कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ता गया। उनके पहुंचते ही पूरा क्षेत्र भाजपा के नारों और जयघोष से गूंज उठा। मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री का पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से अभिनंदन कर अपनी एकजुटता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। स्वागत कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं में हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से बस्ती जनपद का गौरव बढ़ा है और इससे जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। युवा भाजपा नेता मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंचना बस्ती के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। उनके गृह जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और आमजन में जिस तरह का उत्साह देखने को मिला, वह भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन आज बूथ स्तर तक मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। स्वागत समारोह में उमड़ी भीड़ ने संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को साफ तौर पर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प भी व्यक्त किया। कटरा के पास आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
Basti, Basti | Sep 1, 2026