कर्वी: थाना मउ क्षेत्र में 5 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पिता को सुनाई गई उम्रकैद
चित्रकूट। मऊ के दुआरी गांव में पांच वर्षीय सत्यम की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या के मामले में बुधवार शाम 4 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला ने आरोपी पिता राजकुमार केवट को आजीवन कारावास और 12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। घटना 28 अक्टूबर 2024 की है। राजकुमार ने हत्या के बाद कमरे में आग लगाई थी।