सादाबाद: राया रोड पर मानकों की अनदेखी कर चल रही लाइब्रेरी को प्रशासन ने किया सील
लखनऊ में हुए हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इसको लेकर लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर आदि की चेकिंग की जा रही है। सादाबाद में अधिकारियों को राया रोड पर राधे लाइब्रेरी संचालित होती हुई मिली जहां फायर सेफ्टी से लेकर कोई भी मानक पूरे नहीं मिले केवल चार फीट का एंट्री एग्जिट एक ही रास्ता मिला। जिसको देखते हुए अधिकारियों के द्वारा तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।